प्राथमिक उपचार( FIRST AID ) क्या है
प्राथमिक उपचार( FIRST AID )- दुर्घटना प्राय: घर , स्कुल , खेल के मैदान , सड़क , फैक्ट्री या कही भी हो सकती है इसी लिए सभी व्यक्ति को ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए यदि ऐसी अवस्था में किसी व्यक्ति की उचित मदद न की गयी तो उसकी हालत भी बिगड़ सकती है इसलिए उसकी उचित-देखरेख जरूरी है
शारीरिक शिक्षा और खेल गतिविधि में प्राथमिक शिक्षा का पूरी तरह ज्ञान होना बहुत जरूरी है बहुत सी खेल क्रियाओ में चोट लगने की संभावना होती है इसलिए हमे प्राथमिक उपचार के सभी के सभी सिध्दांत का ज्ञान होना जरूरी है
खेल के दौरान हमे छोटी से छोटी व बड़ी से बड़ी चोट भी लग सकती है कुछ गंभीर हादसों में तो जिसमे रक्त बह रहा हो , बेहोसी के कारण मामले ज्यादा पेचीदा हो जाते है
उद्देश्य
प्राथमिक उपचार का उद्देश्य सरल शब्दो में जीवन को बचाना है स्वस्थ जीवन जीने हेतु सहायता करना , हालत को गंभीर होने से रोकना , जब तक रोगी को चिकित्षक की सेवा प्रदान न हो , वाहन से अस्पताल लाने , घर पहुँचाना आदि प्रकार की सहायता कर सकता है
प्राथमिक उपचार के प्रकार
- स्वयं सहायता
- प्राथमिक सहायता
स्वयं सहायता
स्वयं सहायता - वह सहायता है जिसे घायल व्यक्ति स्वयं कर सकता है कुछ मामलो में प्राथमिक मदद या सहायता पीड़ित द्वारा स्वयं की जा सकती है छोटी-छोटी चोटों में जैसे - बहते हुए रक्त को रोकना, घायल हिससे को सहारा देना , जख्मो को ढकना , मदद के लिए पुकारना , अगर हो सके तो हॉस्पिटल तक पहुंचना ये सभी पीड़ित स्वम कर सकता है इसलिए इन्हे स्वयं सहायता कहते है
प्राथमिक सहायता
प्राथमिक सहायता- वह सहायता है जिसमे पीड़ित व्यक्ति हादसे के बाद बेहोश हो जाये या हिलझुल न सके उसको प्रदान की जाती है डॉक्टर के पास ले जाने से पहले उसकी हालत बिगड़ने न पाये जिसके लिए प्राथमिक उपचार के सिंद्धात जानने आवश्य्क है
प्राथमिक उपचार के मुख्य सिंद्धांत
- पीड़ित को आराम से उठाकर किसी साफ-सुथरी जगह पर बैठा या लोटा दे
- पीड़ित के आस-पास भीड़ जमा होने न दे
- पानी पिलाकर उसे थोड़ा आराम करने दे अगर जरूरी हो तो हॉस्पिटल ले जाये
- अगर सांस लेने में तकलीफ हो तो पीड़ित को सास दे
- अगर रक्त निकल रहा है तो उसे बहने से रोके
- घायल का मनोबल बनाय साथ ही उसके तनाव को भी कम करने का प्रयास करे
- अगर पीड़ित की हड्डी टूट गयी है तो उसे आराम से लेटा दे ज्यादा हिलाए-डुलाय ना
- परिस्थिति को समझ के ही सहायता करे बिना कुछ समझे खुद को डॉक्टर न माने
- रोगी या पीड़ित के परिवार को सुचना दे
- यदि रोगी पानी , चाय , दूध या काफी पिने में समर्थ हो तो उसे तुरंत दे
प्राथमिक उपचार बॉक्स
यह एक छोटा सा किट है जिसमे आपको प्राथमिक उपचार की निम्न सामग्री होती है
- विभिन आकारों की पट्टी , गर्म पट्टी
- कैंची , सेफ्टीपिन , सुई , चिमटी आदि
- रोगाणुरोधक जैसे- डेटोल , स्परिट आदि
- दवाय जैसे- एंटीबॉयटिक , ओ. आर एस आदि
- थर्मामीटर , चम्मच , पिन , तौलिया , कपड़े
प्राथमिक उपचार बॉक्स हमे सभी घरो, मकानों , फैक्ट्री , स्विमिंग पुल , जिम्नेजियम , खेल मैदान , सार्वजनिक जगहों पर हमेशा तैयार रखना चाहिए ताकि जरूरत होने पर इसका हम प्रयोग कर सके
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts please let me know