Healthy Lifestyle

I am a learner and I will give you full information how to develop good health in simple way

Latest Posts

सर्दियों के मौसम में आलस को दूर करने के उपाय

Ashish

सर्दियों के मौसम में आलस को दूर करने के उपाय 


सर्दियों के मौसम में हमें आलस घेरे रहता है और हमारा कोई भी काम करने में मन नही लगता। पर अगर खुद को चुस्त, दुरुस्त और तंदुरुस्त रखना है वरना आलस हमे ऐसे ही घेरे रखता है इसलिए  तो अपने शरीर को एक्टिव मोड में लाने की ज़रुरत पड़ती है जिससे हम आलस को दूर कर अपने लक्ष्य की और फोकस करे 



सर्दी में कड़कती ठण्ड के मौसम में आपके लिए एक्‍सरसाइज के लिए बाहर निकलना काफी मुश्किल होता  है। जिससे आलस रहने के चांस भी बढ़ जाते है  पर सर्दियों में वर्कआउट जितना मुश्किल लगता है, उतना ही जरूरी भी है। क्युकी सर्दी में किया गया वर्कआउट हमारे स्वास्थ्य पर अधिक प्रभाव डालता है 


सर्दी में अगर हम वर्कआउट ना करे  तो  हम सभी बहुत ज्‍यादा फैट जमा कर लेगे जिससे बीमारी के उतने ही कारण बन जाते है ज्यादा फेट बहुत सारी बीमारी का कारण बन जाता है इसलिए हमे रोजाना वर्कआउट करना चाहिए जिसमे हम जॉगिंग , रनिंग , साइकिलिंग आदि भी कर सकते है 



दिन की शुरुआत 

दिन की शुरुआत हमे चाय या  एक कप ब्लैक कॉफी से करनी चाहिए  यह आलस दूर करने में लाभकारी होती है जिससे  आपको वर्कआउट के लिए तैयार होने में मदद मिलेगी 


वॉर्मअप है जरूरी 

वार्मअप हमारे दैनिक क्रिया में सम्मिलित होना आवश्य्क है क्योकि यह हमे शारीरिक व् मानसिक रूप से कार्य करने के तैयार बनाता है कार्डियो एक्सरसाइज या जॉगिंग करना न भूलें। क्योकि यह वज़न घटाने के लिए सबसे ज्यादा असरदार होते है 


पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए 

हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी की आवश्य्कता होती है जो हमारे शरीर में रक्त को अच्छी तरह से संचारित करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है।


वजन कम करने में कैसे फायदेमंद है इडली 

मुख्यतः इडली का सेवन हमारे यह साउथ में अधिक किया जाता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होती है इसके नियमित सेवन से हमारा वजन भी नियमित होता है साथ ही यह काफी गुणकारी भी होती है 


शाम का  भोजन हल्का करना चाहिए 

हमे शाम में हल्का भोजन ग्रहण करना चाहिए जो की हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है साथ ही यह आलस को भी दूर करने में लाभकारी होता है 




पालकहमारे स्वास्थ्य काफी लाभदायक है पालक में कैलोरी कम होती

Ashish

 पालक - पालक  कैल्सियम , मैग्नीशियम , पौटेशियम और आयरन से भरपूर होती है जो हमारे स्वास्थ्य  काफी लाभदायक है पालक में कैलोरी कम होती है लेकिन यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है 


हड्डियों के लिये - पालक में विटामिन K , कैल्सियम पाया जाता है  जो हड्डियों को  मजबूत बनाने में लाभकारी  है साथ ही इसका नियमित प्रयोग हमारे दातो को मजबूत बनाने में भी फायदेमंद होता है 


आखो के लिये - इसमें एन्टीऑक्सीड गुण पाये जाते है जो आखो के लिये काफी लाभकारी होती है हरि  सब्जियों का सेवन आखो के लिये काफी लाभकारी होता है 


वजन घटाने में - वजन घटाने हेतु हमे अपनी डाइट में पालक को ADD करना चाहिए क्योकि इसमें फाइबर पाया जाता है इसके सेवन से आवश्य्क ऊर्जा भी प्राप्त है भूख कम लगती है पेट भरा-भरा सा रहता है साथ ही इसका नियमित प्रयोग वजन को भी नियमित रखता है 


दिमाग को तेज बनाता है - पालक खाने से याददास्त तेज बनी रहती है दिमाग RELAX बना रहता है जिससे हमारा दिल स्वस्थ बना रहता है इसमें पाये जाने वाले विटामिन व मिनरसल हमारे नर्वस सिस्टम को STRONG बनाता है 


दिल के लिये - इसमें पाया जाने वाला पोषक तत्व कोलस्ट्रोल को भी कम रखता है हरि पत्तेदार सब्जिया हमारे दिल के लिये काफी लाभदायक होती है इसके नियमित सेवन से धमनियों में रक्त की  गति भी नियमित  हो जाती है 


ब्लड प्रेशर  - पालक में पौटेशियम की 




सर्दी, खासी-जुकाम होने पर इनका सेवन जरूर करे

Ashish

 सर्दी, खासी-जुकाम होने पर इनका सेवन जरूर करे  

सर्दियों में आम है सर्दी , खासी और जुकाम , जिससे छुटकारा पाने के लिये हम कई तरह की दवाई का सेवन करते है तरह-तरह के नुक्से आजमाते है लेकिन कोरोना वायरस जैसी बीमारी में सर्दी खासी व जुकाम जैसे लक्षण देखे जाते है  मौसम बड़ी तेजी से बदल रहा है जिससे बदलते मौसम में हमारा शरीर जल्दी से एडजेस्ट नहीं कर पाता है और हमे सर्दी , खासी हो जाती है 

खासी का इलाज जल्दी से ठीक न होने पर यह निमोनिया , टीबी , दमा , अस्थमा जैसी भयानक बीमारियों का जन्म ले  लेता है 
सर्दी-खासी में लम्बे समय तक हम केवल सही खानपान के माध्यम से ही   बचाव  कर सकते है साथ ही कुछ खान-पान से हमे परहेज भी करना चाहिए 


केला - कुछ लोगो का मानना है की केले के सेवन से कफ बढ़ जाता है जिसके कारण जुकाम के ठीक होने से समय लग जाता है परन्तु ऐसा नहीं है केले में पाये जाने वाले मिनरल्स , न्युट्रिशन , पौटेशियम  शरीर में पानी की पूर्ति , इम्युनिटी बढ़ाना , और जुकाम-खासी में भी लाभकारी होते है 


 शहद - शहद में ऐसे लाभकारी गुण होते है जो हमे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने , रोगाणुरोधी गुण पाये जाते है जो हमारे स्वास्थ्य के लिये काफी लाभकारी होता है जिसका सेवन हम चाय , गर्म निम्बू पानी के साथ करते है जिसका सेवन वजन नियमित करने में भी लाभकारी होता है 


गुड़ - सर्दी में गुड़ खाना बहुत फायदेमंद होता है सर्दियों में हमे चीनी की बजाय गुड़ का प्रयोग करना चाहिए गुड़ का नियमित सेवन सर्दी-खासी से छुटकारा पाने के लिए भी काफी लाभदायक होता है गुड़ के साथ अदरक का प्रयोग करना लाभकारी होता है 



दालचीनी - सर्दी-खासी , जुकाम में दालचीनी का सेवन काफी लाभकारी  होता है शहद के साथ दालचीनी पाउडर का प्रयोग काफी लाभदायक होता है 


कच्चा-लहसन - लहसन में अनेको ऐसे गुण पाये जाते है जो हमारी इम्युनिटी , रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में काफी लाभदायक  होता है इसका नियमित सेवन सर्दी-खासी व गुप्त रोगो में भी काफी लाभकारी होता है 


लौंग - लौंग ओषधि गुणों से भरपूर होती है लौंग का सेवन सर्दियों में करने से आपको इसके एंटीफंगल , एन्टीबैक्टीरियल , एंटीसेप्टिक गुणों का लाभ होता है यह खासी में काफी लाभकारी होती है साथ ही यह हमारी इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत , रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी लाभकारी होती है 

सर्दी-खासी जुकाम वैसे तो सर्दिओ में आम बात है लेकिन कोरोना वायरस के चलते हमे अपना बचाव रखना काफी आवश्य्क है इसी लिये हमे इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत रखना चाहिए साथ ही प्राकृतिक पर्दार्थो का सेवन करना चाहिए 













इम्युनिटी बढ़ानी है तो इन प्राकृतिक पर्दार्थो का सेवन जरूर करे

Ashish

 इम्युनिटी(IMMUNITY ) बढ़ानी है तो इन प्राकृतिक पर्दार्थो का सेवन जरूर करे 


कोरोना वायरस  का प्रकोप तेजी  से फैलता जा  रहा है भारत के कुछ बड़े शहर जैसे- दिल्ली , मुंबई आदि शहरो में तो कोरोना के मरीज की तादाद बहुत तेजी से बढ़ रही है साथ ही यह वायरस दिन पे दिन घातक रूप ले रहा है अभी तक इसका कोई इलाज नहीं मिल पाया है इसका एक मात्र बचाव मजबूत इम्युनिटी सिस्टम है अगर आपका इम्युनिटी सिस्टम बेहतर है तो आप इसके प्रकोप से काफी हद तक अपना बचाव कर सकते है 

आज हम आपको इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनाने के उन गुणकारी प्राकृतिक ओषधि के बारे में बतायगे जिनका नियमित रूप से सेवन करने पर आप स्वम को कोरोना के प्रकोप से बचा सकते है साथ ही आपको 2 गज की दुरी , मास्क और स्वम का बचाव भी करना चाहिए 

तो चलिये जानते है उन गुणकारी ओषधि के बारे में (IMMUNITY BOOSTER ) -

तुलसी - तुलसी ओषधि गुणों से भरपूर है जो कई बीमारी से आपका बचाव करती है ये आपकी इम्युनिटी बढ़ाने में लाभकारी होती है तुलसी का सेवन खाली पेट करना ज्यादा फायदेमंद होता है यह आपकी पाचन तंत्र को भी मजबूत बना देती है तुलसी को शहद के साथ खाने पर यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता रोगो से बचाव हेतु क्षमता 
बढ़ा देती है 


अलसी के बीज - अलसी के छोटे-छोटे  बीज आपको कई बीमारी से बचाव हेतु लाभकारी है यह आपके कोलस्ट्रोल को बढ़ा देती है साथ ही कैंसर जैसी घातक बीमारी  में भी लाभकारी होती है यह आपके दिल , दिमाक व पाचन तंत्र के लिये काफी फायदेमंद होती है अलसी के बीज को  दूध , दही के साथ सेवन करने पर यह आपकी इम्युनिटी बढ़ाने में काफी लाभकारी है 


हल्दी - हल्दी एंटीबायोटिक , एंटीसेप्टिक व  एंटीफंगल गुणों से भरपुर है जिसे हम इम्युनिटी बूस्टर भी कह सकते है हल्दी का नियमित सेवन न केवल आपकी इम्युनिटी बढ़ाता है बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता  बढ़ाने में भी सक्षम है हल्दी में बहुत से गुण होते है जिसे हिन्दू रीतिरिवाज में प्रयोग किया जाता है 


दालचीनी -  दालचीनी एंटीफंगल  और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होती है जिसके लाभकारी गुण आपकी इम्युनिटी बढ़ाने में लाभकारी होते है दालचीनी हम , सब्जी में मसाले के रूप में , चाय में व चबाकर भी इसका सेवन कर सकते है यह दाद , खाज और खुजली के लिये भी लाभकारी होती है 


अदरक - अदरक एंटीवायरल गुणों से भरपूर होती है जो हमारी इम्युनिटी के लिये काफी लाभकारी होती है अदरक का सेवन हम चाय में डालकर ,  सब्जी में व शहद के साथ भी सेवन कर सकते है अदरक का सेवन  सर्दी , खासी व जुकाम के लिये  भी लाभकारी होती है  


लौंग - लौंग औषधीय गुणों से भरपूर होती है लौंग के सेवन से इम्युनिटी सिस्टम , रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के गुण  रखती है साथ ही इसमें पाये जाने वाले एंटीफंगल , एंटी बैक्ट्रीरियल गुणों से भरपूर होती है जो खासी , गुप्त रोग आदि के लिये फायदेमंद  है  














जाने केले के सेवन से होने वाले लाभ

Ashish

  जाने केले के सेवन से होने वाले लाभ

केले में  अनेको ऐसे पोषक तत्व और योगिक पाये जाते है जिनके कारण आप लम्बे समय तक बीमारियों से अपना बचाव कर सकते है इसमें मुख्य रूप से कार्बोहायड्रेट , विटामिन A , विटामिन B , विटामिन C , विटामिन B  , प्रोटीन , लोहा , फास्फोरस , कॉपर , मैग्नीशियम , शर्करा - सुक्रोस , ग्लूकोस आदि पाये जाते है जो हमारे स्वास्थ्य के लिये काफी उपयोगी होते है केले में कार्बोहायड्रेट और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है इसी कारण यह आवश्य्क ऊर्जा प्राप्त कर देता है 


साथ ही इसमें नियमित सेवन से  पाये जाने वाले मिनरल्स , कोलस्ट्रोल की मात्रा को भी कम रखते है जिसके कारण काफी हद तक स्ट्रोक , उच्च व निम्न रक्तचाप (Blood Pressure ) , अत्यधिक चर्बी जैसी बीमारी को रोका जा सकता है इसका सेवन आखो के लिए भी काफी लाभकारी है 

केले के सेवन से होने वाले लाभ


कब्ज , दस्त व पेचिश - रात को दूध के साथ केले के सेवन से कब्ज व पाचन तंत्र से संबंधित बीमारी दूर हो जाती है कब्ज पर अत्यधिक प्रभाव इस्बगोल की भुस्सी को दूध के साथ सेवन करने पर होता है 


डिप्रेशन - केले के नियमित सेवन से डिप्रेशन में राहत होती है क्योकि केले में ऐसे प्रोटीन पाये जाते है जो हमे मानसिक रूप से रिलैक्स करते है और मानसिक क्षमता भी बढ़ा देता है  


ब्लड प्रेशर - केले के  सेवन से रक्त शुद्ध होता है जिसके फलस्वरूप रक्त पतला हो जाता है जिससे रक्त परिसंचरण की क्रिया सामान्य  हो जाती है जिससे ब्लड प्रेशर नार्मल हो जाता है साथ ही त्वचा में भी निखार आ जाता है साथ ही इसके सेवन से उचित मात्रा में ग्लूकोस भी प्राप्त हो जाता है जिससे आवश्य्क ऊर्जा की पूर्ति हो जाती है 


वजन बढ़ाने व घटाने में लाभकारी -  सुबह नास्ते में दूध के साथ केले के सेवन से उचित मात्रा में प्रोटीन प्राप्त होता है जिससे वजन बढ़ता है इसी तरह उचित व्यायाम के साथ-साथ केले के सेवन से वजन कम भी हो जाता है 


सुबह केले के सेवन करने से - सुबह नास्ते में दूध के साथ  केले के सेवन से थकान दूर हो जाती है मानसिक रूप से फ्रेश हो जाते है एनर्जी लेवल भी पूरा रहता है शारीरिक तापमान भी नियमित बना रहता है तनाव , कब्ज , एसिडिटी आदि से राहत हो जाती है 


खाली पेट केले का सेवन नहीं करना चाहिए क्योकि इसमें फ्रुक्टोस पाया जाता है जो खाली पेट सेवन करने पर पेट में परेशानी जैसे- कब्ज , गैस , पेट दर्द , भारीपन आदि हो जाती  है साथ ही इसमें पायी जाने वाली विटामिन बी  के कारण आखो  की रोशनी ठीक बनी रहती है  








जाने अमरुद खाने के फायदे - JANE AMROOD KHANE KE FAYDE

Ashish

 जाने अमरुद खाने के फायदे - JANE AMROOD KHANE KE FAYDE

अमरूद में विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाये जाते है साथ ही उचित मात्रा में फाइबर में पाया जाता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिये काफी लाभकारी होते है इसी कारण अमरूद इतना गुणकारी होता है इसका नियमित रूप से सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है इसमें विटामिन A और विटामिन C  भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसमें पाये जाने वाले गुणकारी न्यूट्रिएटस कैंसर , ट्यूमर , शुगर , जैसे महामारी में भी लाभकारी है इसका नियमित सेवन हमारी इम्युनिटी को भी STRONG बनाता है इसी कारण डॉक्टर भी इसके सेवन की सलहा देते है  इसके सेवन से अत्यधिक शारीरिक गर्मी को भी दूर किया जा सकता है कच्चे अमरुद में अत्यधिक मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाये  है 


अमरूद के नियमित सेवन से होने वाले फायदे - 


इम्युनिटी बूस्टर - अमरूद में पाये जाने वाले विटामिन , मिनरसल्स हमारी रोग प्रतिरोध  क्षमता(इम्युनिटी सिस्टम ) को बढ़ाते है


डॉयबिटीज  - अमरूद में पाये जाने वाले अत्यधिक फाइबर , ग्लायसेमिक इंडेक्स की मात्रा डॉयबिटीज कम करने में गुणकारी होते है 


कब्ज - अमरूद में पाये जाने वाले अत्यधिक  मात्रा में फाइबर हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करते है साथ ही कब्ज को दूर करने में भी लाभकारी होते है इसका नियमित सेवन मल त्याग में मददगार  होता है और बवासीर बीमारी  में भी लाभकारी होता है 


आँखो के लिये - अमरूद में पाये जाने वाले विटामिन A और विटामिन C आँखो की रोशनी बढ़ाने में लाभकारी होते है  साथ ही मोतियाबिंद के लिये भी  फायदेमंद है 


दिल के लिए - अमरूद में पाये जाने वाले गुणकारी तत्व कोलस्ट्रोल को कम करते है जिसके फलस्वरूप दिल स्वस्थ रहता है 


मुँह के छालो में लाभकारी - अमरुद में पत्तो का  प्रयोग मुँह के छालो को दूर करने में भी किया जाता है 


सर्दी , जुकाम व् खासी में लाभकारी - अमरूद के सेवन सर्दी , खासी , जुकाम आदि में लाभकारी होता है बलगम के लिए भी लाभकारी  है इसका सेवन श्वसन तंत्र को कीटाणुरहित बनाता है 

हलासन से होने वाले लाभ ( BENEFIT OF HALASN)

Ashish

 हलासन से होने वाले लाभ ( BENEFITS OF HALASN)

हलासन क्रिया मुख्य रूप से हल के समान आकृति होती है जिसके निरंतर प्रयोग से शरीर स्वस्थ और निरोग बनता है 



  • मस्तिस्क में रक्त संचार की क्रिया को तेज करता है जिससे मानसिक रूप से तनाव दूर होते है साथ ही स्मरण शक्ति भी बढ़ जाती है साथ ही रक्त के  तेज संचार से बाल झड़ने की समस्या भी दूर करने में सहायक होता है     
 
  • इसके प्रयोग से गर्दन , रीढ़ की हड्डी , कंधो आदि में खिचाव उत्प्रन होता है जिससे मासपेशी में लचक उत्प्रन होती है                                                                                                                                                           
  • पेट व कमर की चर्बी कम करता है जिससे पेट की मासपेशी मजबूत बनती है और पाचन क्रिया भी उत्तेजित होती है                                                                                                                                                                                                                                                                              
  • कमर दर्द , सिर दर्द , बांझपन , अनिंद्रा आदि के लिए लाभकारी है                                                                                 
  • भूख बढ़ाने में लाभकारी                                                                                                                              
  • शरीर का संतुलन बनाने में लाभकारी है                                                                                                              
  • कब्ज  में लाभकारी                                                                                                                                                                                                                                                               
  • मधुमेह ( शुगर ) के लिए बहुत लाभकारी                                                                                                                                                                                     
  • चेहरे की खूबसूरती के लिए लाभकारी 

शवासन से होने वाले लाभ ( Benefit of savaasn)

Ashish

 शवासन से  होने वाले लाभ ( Benefit of savaasn)

शवासन का अर्थ  शव के सामान आसन है इस आसन में  किसी भी प्रकार की शारीरिक क्रिया नहीं की जाती है इस आसन का मुख्य कार्य शरीर को तनावमुक्त करना है जिसके फलस्वरूप शरीर में शांति व ध्यान एकाग्रता बनी रहती है 


  • शवासन  क्रिया विधि साधारण  8 -10 मिनट तक की जाती है अधिकतम 20-30 मिनट तक शवासन क्रिया की जा सकती है                                                                                                             
  • शारीरिक व मानसिक तनाव दूर करने में लाभकारी है                                                                        
  • शवासन एक मात्र ऐसा आसन है जिसे सभी आयु वर्ग (जैसे- बच्चे , वयस्क , वृद्ध) कर सकते है                                                                                                                                                           
  • उच्च रक्तचाप को नियमित करने में शवासन बहुत  लाभकारी है                                                      
  • शवासन क्रिया  के अभ्यास से शरीर में आवश्य्क ऊर्जा की उत्तपत्ति होती है                             
  • पुर्नः कार्य करने हेतु शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार करता है                                        
  • शवासन क्रिया के अभ्यास से शरीर में रक्त संचार क्रिया भी नियमित हो जाती है                                          
  • शवासन क्रिया करते समय आखो को बंद रखना चाहिए साथ ही सभी शारीरिक व मानसिक हरकते बंद करके अपना ध्यान श्वास  क्रिया पर केंद्रित करना चाहिए जिसका लाभ हमे सकारात्मक विचार प्रदान करना होता है 

दुबलेपन को दूर करने में लाभकारी है ये फल - dubalepan ko door karane mein laabhakaaree hai ye phal

Ashish

 दुबलेपन को दूर करने में लाभकारी है ये फल- dubalepan ko door karane mein laabhakaaree hai ye phal

जब हम फलो  की बात करते है तो फल न केवल स्वादिस्ट होते है बल्कि फाइबर , प्रोटीन , विटामिन , आइरन व ऊर्जा भी भरपूर प्रदान करते है अच्छे स्वास्थ्य के लिए फल लाभकारी होते है आवश्य्क वजन प्राप्त करने के लिए भी फलों का सेवन करना चाहिए 

केला 

केले में नियमित रूप से कैलोरी पायी जाती है जिसके सेवन से हमे नियमित वजन और आवश्य्क ऊर्जा प्राप्त होती है एक केले में हमे 90-100 कैलोरी प्राप्त होती है साथ ही आवश्य्क वसा भी भारी मात्रा में प्राप्त होती है सुबह दूध के साथ केले का सेवन करना चाहिए इसके सेवन से B6 विटामिन भी भरपूर मात्रा में पायी जाती है पाचन क्रिया में भी सुधार करता है  


आम  

आम में भी भारी मात्रा में  कैलोरी पायी जाती है 100 ग्राम आम में भी 50-60 कैलोरी पायी जाती है 0.5 ग्राम वसा भी प्राप्त  है विटामिन B , A , E  भी भरपूर मात्रा में प्राप्त  होती है 

अंगूर 

कैलोरी , फाइबर , विटामिन सी व इ से भरपूर होते है इनके सेवन से पाचन क्रिया भी मजबूत होती है जो जरूरी शारीरिक आकार  के  लिए भी लाभकारी होते है 


दुग्ध से निर्मित उत्पाद 


दूध से निर्मित सभी उत्पाद जैसे- दूध , मक्खन , मावा , दही आदि में भरपूर मात्रा में कैल्सियम , प्रोटीन ,ऊर्जा , विटामिन, आइरन  पायी जाती है जो आवश्य्क कैलोरी प्रदान  करके शरीर को आवश्य्क आकार , वजन प्रदान करते है 


सूखे मेवे 

 सूखे मेवे जैसे- बादाम , काजू , मुन्नके , छुवारे आदि में  भरपूर मात्रा में प्रोटीन , विटामिन , फाइबर और ऊर्जा प्रदान करते है इनका सेवन मुख्य रूप से GROWTH बढ़ाता है याददास्त  बढ़ाने में भी लाभकारी है काजू और सूखे अंजीर मुख्य रूप से वजन वजन बढ़ाने में लाभकारी होते है 


कीवी  

वजन बढ़ाने के लिए प्रोटीन और फाइबर दोनों ही लाभकारी होते है और कीवी से  दोनों ही भरपूर मात्रा में प्राप्त होती है कीवी का  सेवन अनेको  बीमारी में भी किया जाता है हड्डियों के लिए भी लाभकारी होती  है 





 

मानसिक तनाव के कारण व दूर करने के उपाय - maanasik tanaav ke kaaran va door karane ke upaay

Ashish

मानसिक तनाव के कारण व  दूर करने के उपाय- maanasik tanaav ke kaaran va door karane ke upaay 


आज-कल के इतने व्यस्त जीवन में सभी व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से तनाव में रहते है जिसके कारण अनेको बीमारी , परेशानी के कारण सभी तनाव महसूस करते है जो की दिमाग पर बुरा असर डालती है मानसिक रूप से तनाव होने पर हमारी याद रखने की क्षमता को कम करता है आजकल की युवा पीढ़ी एग्जाम , रिजल्ट , जॉब , फ्यूचर आदि के लिए तनाव में रहते है जिसके कारण मानसिक रूप से बीमार भी हो सकते है 


इस आर्टिकल में आपको तनाव को दूर करने व तनाव से बचने के उपाय के बारे में बतायगे जोकि आपके लिए काफी लाभदायक होंगे तो चलिए जानते है 

तनाव से बचने के उपाय 

  • क्षमता के अनुसार ही कार्य करे उससे अधिक कार्य करने से तनाव बनता है                                                                   

  • कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर ले                                                                                                               

  • क्रोध न करे और न ही उसे दबाये , जरूरत से अधिक क्रोध न करे                                                               

  • किसी पर भी ज्यादा विश्वास न करे , आँख मूंदकर विश्वास करना अक्सर गलत सिद्ध होता है                           

  • ज्यादा गलती न करे और गलती होने पर ज्यादा विचार न करे केवल आगे गलती न करने की कोशिश करे      

  • कार्य को टाले न बल्कि उसे समय से करे                                                                                                        

  • COMEDY SHOW , MOVIES , SONGS देखने  से भी तनाव कम होता है क्योकि यह आपके ध्यान को तनाव से हटाकर  आपको आराम , तनाव मुक्त शरीर व मन प्रदान करता है 

 तनाव को दूर करने के उपाय 

  • सुगंधित खुशबू - तनाव महसूस होने पर सुगंधित खुशबू बहुत लाभकारी है जो आपकी थकान को दूर कर आपको FRESH करते है                                                                                                                                                               
                      
  • मसाज - थकान  होने पर मसाज आपको शारीरिक व मानसिक रूप से REFRESH कर देती है मसाज में हमको तिल का ऑइल प्रयोग करना चाहिए सिर व पैरो की मसाज मानसिक तनाव  लिए लाभकारी होता है                

  • सूखे मेवे - बादाम , काजू  मुनक्के व दुग्ध उत्पाद - दूध , दही , मावा , मक्खन आदि हरी  सब्जियाँ , दाल आदि                                                                                                                                                                                                 
                                          
  • बादाम का दूध - थकान शारीरिक हो या मानसिक बादाम का दूध हमे REFRESH करता है और आवश्य्क ऊर्जा भी प्रदान  है बादाम मुख्य रूप से हमारी याददास्त  को बढ़ाता है                                                                           

  • आसन - शवासन , ध्यानात्मक आसन आदि मानसिक तनाव के लिए लाभकारी है अधिक जानने हेतु यहा क्लिक करे                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                  
  • स्वच्छ एवं शांत वातावरण - मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए हमारे आस-पास का वातावरण शांत व् स्वच्छ होना चाहिए                                                                                                                                                     

  • मजबूत पाचन तंत्र - मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिये शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना आवश्य्क है और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने  एक बेहतर पाचन तंत्र होना आवश्य्क है अधिक जानने हेतु क्लिक करे    
           
  • फैमेली  और दोस्तों को TIME  दे - अकेलापन अक्सर किसी ना किसी बीमारी का कारण बन जाता है इसलिए हमे दोस्तों और फॅमिली के साथ TIME SPEND करना चाहिए उनसे अपनी प्रॉब्लम शेयर करो उनके साथ ख़ुशी से रहो और HEALTHY LIFESTYLE बनाय रखो