जाने केले के सेवन से होने वाले लाभ
केले में अनेको ऐसे पोषक तत्व और योगिक पाये जाते है जिनके कारण आप लम्बे समय तक बीमारियों से अपना बचाव कर सकते है इसमें मुख्य रूप से कार्बोहायड्रेट , विटामिन A , विटामिन B , विटामिन C , विटामिन B , प्रोटीन , लोहा , फास्फोरस , कॉपर , मैग्नीशियम , शर्करा - सुक्रोस , ग्लूकोस आदि पाये जाते है जो हमारे स्वास्थ्य के लिये काफी उपयोगी होते है केले में कार्बोहायड्रेट और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है इसी कारण यह आवश्य्क ऊर्जा प्राप्त कर देता है
साथ ही इसमें नियमित सेवन से पाये जाने वाले मिनरल्स , कोलस्ट्रोल की मात्रा को भी कम रखते है जिसके कारण काफी हद तक स्ट्रोक , उच्च व निम्न रक्तचाप (Blood Pressure ) , अत्यधिक चर्बी जैसी बीमारी को रोका जा सकता है इसका सेवन आखो के लिए भी काफी लाभकारी है
केले के सेवन से होने वाले लाभ
कब्ज , दस्त व पेचिश - रात को दूध के साथ केले के सेवन से कब्ज व पाचन तंत्र से संबंधित बीमारी दूर हो जाती है कब्ज पर अत्यधिक प्रभाव इस्बगोल की भुस्सी को दूध के साथ सेवन करने पर होता है
डिप्रेशन - केले के नियमित सेवन से डिप्रेशन में राहत होती है क्योकि केले में ऐसे प्रोटीन पाये जाते है जो हमे मानसिक रूप से रिलैक्स करते है और मानसिक क्षमता भी बढ़ा देता है
ब्लड प्रेशर - केले के सेवन से रक्त शुद्ध होता है जिसके फलस्वरूप रक्त पतला हो जाता है जिससे रक्त परिसंचरण की क्रिया सामान्य हो जाती है जिससे ब्लड प्रेशर नार्मल हो जाता है साथ ही त्वचा में भी निखार आ जाता है साथ ही इसके सेवन से उचित मात्रा में ग्लूकोस भी प्राप्त हो जाता है जिससे आवश्य्क ऊर्जा की पूर्ति हो जाती है
वजन बढ़ाने व घटाने में लाभकारी - सुबह नास्ते में दूध के साथ केले के सेवन से उचित मात्रा में प्रोटीन प्राप्त होता है जिससे वजन बढ़ता है इसी तरह उचित व्यायाम के साथ-साथ केले के सेवन से वजन कम भी हो जाता है
सुबह केले के सेवन करने से - सुबह नास्ते में दूध के साथ केले के सेवन से थकान दूर हो जाती है मानसिक रूप से फ्रेश हो जाते है एनर्जी लेवल भी पूरा रहता है शारीरिक तापमान भी नियमित बना रहता है तनाव , कब्ज , एसिडिटी आदि से राहत हो जाती है
खाली पेट केले का सेवन नहीं करना चाहिए क्योकि इसमें फ्रुक्टोस पाया जाता है जो खाली पेट सेवन करने पर पेट में परेशानी जैसे- कब्ज , गैस , पेट दर्द , भारीपन आदि हो जाती है साथ ही इसमें पायी जाने वाली विटामिन बी के कारण आखो की रोशनी ठीक बनी रहती है
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts please let me know