संतुलित आहार(Balance Diet ) किसे कहते है
संतुलित आहार(Balance Diet )- मनुष्य के जीवित रहने के लिये भोजन की आवश्कता होती है जोकि हमारी शारीरिक क्रियाओ हेतु हमे ऊर्जा करता है तथा शारीरिक वृद्धि को भी Balance करता है शारीरिक विकास , वृद्धि व स्वास्थ्य के लिए भोजन का संतुलित होना आवशयक है
संतुलित भोजन में सभी जरूरी तत्व सम्मिलित होते है जैसे- प्रोटीन, वसा , कार्बोज , खनिज , लवण व जल आदि संतुलित भोजन हमारी पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है और हमारे वजन को भी नियमित कर हमे अनेको बीमारी से भी बचाता है शारीरिक ऊर्जा की वृद्धि के लिए हमे भोजन में कार्बोज व वसा को ग्रहण करना चाहिए
शरीर के विभिन अंगो के निर्माण व उनकी मरम्मत के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का होना आवश्य्क है
कैलोरी
भोजन में आवश्य्क शारीरिक ऊर्जा के लिए पर्याप्त मात्रा में कैलोरी होनी चाहिए मनुष्य के शारीरिक श्रम के अनुसार ही ऊर्जा का व्यय होता है उसी ऊर्जा व्यय को कैलोरी में नापा जाता है पुरुषो में ऊर्जा व्यय लगभग 1700-1800 कैलोरी व महिलाओ में ऊर्जा व्यय 1300-1400 कैलोरी होता है अलग-अलग क्रियाओ से ऊर्जा व्यय अलग-अलग होता है जिसे ( Basic Metabolic Rate ) कहते है
कैलोरी की आवश्कता व्यक्ति के शारीरिक श्रम पर निर्भर करती है इसको हम 3 वर्गो में विभाजित करते है
- बैठ के कार्य करने वाले व्यक्ति के लिये Balance Diet - बैठ कर कार्य करने वाले व्यक्ति जो ऑफिस में Work करते है जो शारीरिक श्रम कम करते है उनके लिये daily आवश्य्क कैलोरी की मात्रा 2300-2700 कैलोरी है
- सामान्य कार्य करने वाले व्यक्ति के लिए Balance Diet - जो व्यक्ति बैठ कर कार्य करने वाले व्यक्ति से अधिक शारीरिक श्रम करते है उन व्यक्ति को Daily 3300-3700 कैलोरी ग्रहण चाहिए
- मजदूरों व खिलाडी के लिए Balance Diet - बहुत अधिक मेहनत करने वाले व्यक्ति को daily 4800-7000 कैलोरी ग्रहण करनी चाहिए
शरीर के वजन से daily आवश्य्क ऊर्जा व्यय पता करे
शरीर वजन के प्रतिएक किलोग्राम के लिये आवश्य्क ऊर्जा व्यय प्रति घंटे 1.3-1.4 होता है उदाहरण के तोर पर अगर 40 किलो वजन के व्यक्ति को Daily कितनी कैलोरी की जरूरत होगी चलो जानते है
40 किलो वजन ×24घंटे ×1.3= 1560 कैलोरी की कम से कम जरूरत होगी
भोजन के लिए आवश्य्क संतुलित आहार
- 7% कार्बोहाइड्रेट्स ( चीनी , मीठी वस्तु , रोटी , केक , आलू , दलिया , चावल , फल )
- 30% वसा या चर्बी ( घी , तेल , मक्खन , दूध से निर्मित वस्तु )
- 13% प्रोटीन ( अंडा , दूध , मास , मुर्गी व मछली , सब्जिया - मटर , सेम , मसूर , गेहू , मक्का आदि )
ऊर्जा का प्रति ग्राम उत्पादन इस प्रकार होता है कार्बोहाइड्रेट्स -4 कैलोरी , वसा -9 व प्रोटीन-4 कैलोरी
इन्हे भी पढ़े
- अच्छा स्वास्थ्य बनाने हेतु कुछ महत्पूर्ण बाते-
Fruit & Dry Fruit Diet Chart & कैलोरी Chart
इसे भी पढ़े- वार्मअप क्रिया क्या होती है
Healthy Food कैलोरी Chart
कैलोरी व्यय के स्रोत
सोने से 60 कैलोरी प्रतिघंटा व्यय होती है
बैठने से 70 कैलोरी प्रतिघंटा व्यय होती है
चलने से 200 कैलोरी प्रतिघंटा व्यय होती है
दौड़ने से 600 कैलोरी प्रति घंटा व्यय होता है
खड़े रहने से 100 कैलोरी प्रति घंटा व्यय होती है
तैरने से 500 कैलोरी प्रति घंटा व्यय होती है
दोस्तों इस आर्टिकल में आपको Balance Diet के बारे से सभी जानकारी बताई गयी है की हम किस प्रकार से अपनी balance diet बना सकते है साथ ही अपना स्वास्थ्य भी बेहतर बना सकते है दोस्तों अगर आपको कोई भी doubt है तो आप Comment करके पूछ सकते है

