पाचन तंत्र को कैसे मजबूत बनाये- How to Strong Digestive System
आज के इस युग में जहा मिलावट इतनी बढ़ गयी है की सब्जी , फल , रासन सभी खाने की वस्तुओ में भी हो रही है जो हमारे पाचन तंत्र को धीरे-धीरे कमजोर बना रही है जिससे हमे बहुत सी बीमारी होने का खतरा बढ़ रहा है तो चलिए जानते है की हम किस प्रकार अपनी पाचन क्रिया को मजबूत बना सकते है उससे पहले पाचन तंत्र के सभी अंगो को जान ले
पाचन तंत्र-Digestive System
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने से पहले हमे उसके बारे में जानना जरूरी है की पाचन तंत्र के अंतर्गत कोन-कोन से अंग आते है और इनकी क्रिया किस प्रकार होती है हमारे शरीर में पाचन नली या आहार नल लगभग 9 मीटर लम्बी होती है जो निम्न अंगो से होकर गुजरती है
- मुँह - होठ, गाल, जीभ, दात, लार ग्रंथि
- ग्रसनी - मुँह से होकर खाना ग्रसनी में पहुचता है
- ग्रासनली - ग्रसनी से खाने को आमाशय तक ग्रासनली पहुँचाती है
- पेट - पेट में आमाशय , छोटी व बड़ी आत , यकृत , पितास्य, अग्न्याश्य आदि आते है.
- आमाशय- इसका मुख्य कार्य भोजन को छोटा-छोटा तोड़कर उसमे से प्रोटीन व वसा को तोडना है.
- छोटी आत- इसके अंतर्गत कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा आदि को महीन छोटे-छोटे कण में तोड़कर रक्त प्रवाह के माध्यम से कोशिका तक भेजा जाता है
- बड़ी आत- छोटी आत से आने वाले भोजन को पचाकर उनसे जरूरी तत्व को अवशोसित करके बचे हुए भोजन को गुहा तक पहुंचाते है
- गुहा- इसके अंतर्गत बड़ी आत से आने वाला अवशोसित भोजन व पानी बाहर निकलता है
इन सभी अंगो से हमारा भोजन गुजरता है और इन सभी का हमारे पाचन तंत्र पर प्रभाव पढ़ता है पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए इन सभी अंगो का सही प्रकार से कार्य करना बहुत जरूरी है हमे इन सभी अंगो की सफाई बहुत जरूरी है क्योकि इनसे होकर ही हमारा भोजन गुजरता है इनको स्वस्थ व स्वस्छ रखना बहुत जरूरी है की हम किस प्रकार पाचन तंत्र को मजबूत कर सकते है तो चलिये जानते है
पाचन तंत्र को प्रभावित करने वाले कारक
- सूर्य नमस्कार मुख्य रूप से शरीर की सभी क्रिया के लिए लाभकारी है इसके निरंतर प्रयोग से शरीर की सभी क्षमता प्रभावित होती है सूर्य नमस्कार पाचन तंत्र की सभी क्रियाओ को मजबूत बनाता है
- पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिये सबसे जरूरी है की सुबह उठकर खाली पेट 2 गिलास हल्का गर्म पानी पीकर ही शौच करना चाहिए जो हमारी पाचन तंत्र की अच्छे से सफाई करता है जोकि पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है
- कम तेल , वसा , घी आदि से निर्मित भोजन करना चाहिए साथ ही बाहर के बने भोजन FAST FOOD आदि भी कम मात्रा में करने चाहिए क्योकि ये हमारे पाचन तंत्र और स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते है
- शाम के समय हल्का व कम मात्रा में ही भोजन ग्रहण करना चाहिए
- पानी का सेवन अधिक मात्रा में करे साथ ही भोजन के 30 मिनट के बाद ही पानी पीना चाहिए
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts please let me know