हलासन कैसे करे halaasan kaise kare -इसके लाभ और सावधानी

हलासन क्रियाविधि के अंतर्गत आपके कमर , कंधो , रीढ़ की हड्डी ,गर्दन आदि के दर्द को कम करके मजबूत बनाते है साथ ही सावधानी व लाभ से भी अवगत कराते है

हलासन

हलासन की आकृति हल से मिलती जुलती होती है जिस प्रकार हल भूमि को उर्वरक बनाता है उसी प्रकार हलासन भी हमारे शरीर को शक्ति व स्फुर्ति प्रदान करता है इसकी अवधि 30-   सेकंड होती है हलासन का अभ्यास सुबह खाली पेट करना ज्यादा लाभकारी होता है जिसे हमे केवल शौच के बाद ही करना चाहिए हम इसका अभ्यास शाम को भी कर  सकते है पर ध्यान रखे खाने के 4 घंटे बाद ही इसका अभ्यास करे  

हलासन क्रियाविधि के अंतर्गत आपके कमर , कंधो , रीढ़ की हड्डी ,गर्दन आदि के दर्द को कम करके मजबूत बनाते है साथ ही सावधानी व लाभ से भी अवगत कराते है 

विधि 

  1. सर्वप्रथम योग मेट पर पीठ के बल लेटे 
  2. अपने हाथो को पैरो से मिलाकर रखे हथेली जमीन से मिलाकर रखे 
  3. सास को अंदर लेते-लेते अपने दोनों पेरो को मिलाकर उठाये 
  4. पैरो को ऊपर की तरफ 4 -  से 90 डिग्री तक लेकर जाये 
  5. अब अपने पैरो के साथ-साथ कमर को भी ऊपर उठाये और हाथो से कमर को सहारा दे 
  6. अब अपने पैरों को सिर से पीछे की और ले जाकर पैरों के अंगूठो को जमीन से मिलिये 
  7. इस क्रिया में हमे  40 सेकंड तक रुकना चाहिए साथ ही हमे अपना ध्यान सास की क्रिया-प्रक्रिया पर देना चाहिए   
  8. अब धीरे-धीरे अपने पैरो को उठाकर कमर व् पैरो को धीरे धीरे वापस लाते हुए प्रथम अवस्था में आ जाये 

सावधानी 

  1. अगर आपकी कमर, गर्दन , पेट की मासपेसिओ आदि में दर्द है तो आप हलासन की क्रिया न करे 
  2. हलासन क्रिया को धीरे-धीरे बिना किसी झटके के  करना चाहिए 
  3. हलासन क्रिया के दौरान अगर आपको कमर , गर्दन , पेट की मासपेसिओ में ज्यादा  खिचाव महसूस हो तो आप क्रिया को न करे 
  4. अगर आपको कोई सॉस से सम्बंधित बीमारी जैसे-अस्थमा आदि है तो आप हलासन न करे 
  5. अगर आप  शुगर , रक्तचाप आदि बीमारी से ग्रस्त है थो आप हलासन की क्रिया न करे 

लाभ 

  1. हलासन क्रिया पेट की मासपेशी को विकास प्रदान करता है तथा हमारी पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है 
  2. हलासन क्रिया हमारे रक्त संचार को तेज करता है जिससे चहरे पर निखार आता है 
  3. हलासन हमारी रीढ़ की हड्डी को लचीली मजबूत बनाता है साथ ही पीठ के दर्द को भी आराम प्रदान करता है 
  4. हलासन क्रिया के दौरान हमारी पीठ , दिमाग में रक्त का प्रवाह तेज होता है जो हमे मानसिक रूप से भी आराम प्रदान करता है 
  5. हलासन से हमारे हाथ की कोनी कंधो आदि को भी आराम महसूस होता है साथ ही हमारी गर्दन को भी मजबूत करता है  

आसन  हमे  शारीरिक व मानसिक दोनों रूप से आराम प्रदान करते  है यह हमे एक स्वस्थ जीवन व्यतीत करने में महत्पूर्ण योगदान प्रदान करती है  आपके स्वास्थ्य को अच्छा बनाने हेतु हम आपको स्वास्थ्य से जुडी हर एक महत्वपूर्ण बात आपके साथ शेयर करेंगे आशा करता हु की आपको हमारा ये आर्टिकल पसन्द आया होगा 


 

Ashish

Author & Editor

I am a learner and I will give you full information how to develop good health in simple way

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts please let me know