हल्दी के सेवन से होने वाले लाभ - haldee ke sevan se hone vaale laabh
हल्दी के बारे में हम बचपन से ही सुनते हुए आये है की वह कितनी लाभकारी है साथ ही साथ उसका प्रयोग भी हमारे बुजुर्ग अनेको जगह किया करते थे हल्दी एक प्रकृति का अनमोल तोहफा है किसी भी प्रकार की चोट , घाव या सुजन के स्थान पर इसका प्रयोग अधिक किया जाता है इसका प्रयोग हम एंटीसेप्टिक व एंटीबायोटिक दोनों रूप से करते है यहा तक की इसका प्रयोग हम त्वचा को चमकदार व स्वस्थ बनाने के लिए करते है हल्दी हमारी इम्युनिटी को भी बढ़ाती है साथ ही अनेको रोगो से हमे बचाकर सुडोल शरीर प्रदान करती है
हल्दी के अंदर अनेको प्रकार के एन्जाइम्स पाए जाते है जो शरीर के अंदर के विषैले पर्दार्थ को बहार निकालकर रक्त की सफाई करते है जिससे हमारा ब्लड सर्क्युलेशन नार्मल रहता है हमारे दादा-दादी इसका प्रयोग अधिक किया करते थे और हमे इसके लाभों के बारे में बताया करते थे हमे प्रतिदिन 00- 1000 करक्यूमिन की जरूरत होती है जिसकी पूर्ति हल्दी के द्वारा की जाती है हल्दी का प्रयोग मुख्य रूप से हर्बल दवाई बनाने में भी किया जाता है
हल्दी का सेवन कैसे करे
हल्दी हमे एक गिलास गुनगुने पानी में आधी चमच्च डालकर सेवन करनी चाहिए जो हमारी इम्युनिटी को बढ़ाकर हमे अनेको बीमारी से बचाती है हल्दी को हम दूध में डालकर भी ग्रहण कर सकते है जो हमारे अधिक फेट को भी कम करता है साथ ही हमारी हड्डी को भी मजबूत बनाता है क्योकि इसमें कैल्सियम भी पाया जाता है
हल्दी को हम अपनी दैनिक प्रक्रिया के काफी यूज़ करते है हम सब्जी व ब्राउन राइस में भी हल्दी का प्रयोग करते है ये हमारे कोलस्ट्रोल को भी कम करके हमे अनेको ह्रदय से संबंधित बीमारी से बचाता है
हल्दी को हम कच्ची भी प्रयोग में ला सकते है जो अदरक की तरह दिखाई देती है जिसे हम ज्यूस में मिलाकर , दूध में डालकर , चावल में डालकर , सब्जी में डालकर , चटनी बनाकर या किसी तरह से भी कर सकते है
हल्दी के सेवन से होने वाले लाभ
हल्दी का सेवन करे चोट , घाव , सूजन , अंदरूनी घाव आदि को जल्दी भरने में मदद
हल्दी में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक व एंटीबायोटिक गुण पाये जाते है जो चोट , घाव , सूजन , अंदरूनी घाव को ठीक करने में लाभकारी होते है साथ ही हल्दी इन्फेक्शन से भी लडती है इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट भी पाये जाते है जो सूजन को कम करने में लाभकारी होता है साथ ही यह फेफड़ो की भी सफाई करती है जिससे हमारी श्वसन क्रिया भी मजबूत होती है
हल्दी का सेवन है कोलस्ट्रोल को कम करने में फायदेमंद
सिर्फ हल्दी को भोजन के रूप में प्रयोग करने से यह कोलस्ट्रोल की मात्रा को कम करता है हमे यह पता होना चाहिए की कोलस्ट्रोल की अधिक मात्रा शरीर में फेट को बढ़ा देती है जिसके कारण शरीर में कार्डियोवस्कुलर (ह्र्दय से संबंधित) बीमारी हो सकती है इसलिए हमे कोलस्ट्रोल की मात्रा को हमेशा कम बनाय रखना चाहिए
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए हल्दी दूध फायदेमंद
हल्दी के अंदर एक लाइपोपॉलीसकराइड नामक पदार्थ पाया जाता है जो शरीर की प्रतिरक्षा ( सहनशक्ति ) को बढ़ाने में लाभकारी होता है एक बेहतर प्रतिरक्षा प्रणाली सर्दी , फ्लू , खासी आदि से बचाव करती है इम्युनिटी बढ़ाने के लिए हमे दूध में आधी चमच्च हल्दी मिलाकर पीनी चाहिए कच्ची हल्दी से बनी चाय अधिक लाभकारी होती है
वजन कम करने में लाभकारी है हल्दी
हल्दी के रेगुलर प्रयोग से हम अनावश्यक फेट को घटाकर वजन को नियमित कर सकते है हल्दी में कोलस्ट्रोल को कम क्षमता होती है जो फेट को नियमित कर वजन को कम करके शारीरिक फिट बनाती है
त्वचा को चमकदार बनाय
हल्दी का प्रयोग मुख्य त्वचा के लिए ज्यादा कारगर है इसके प्रयोग से त्वचा चमकदार व स्वस्थ बनती है इसमें एंटीसेप्टिक गुण होने कारण ही इसका प्रयोग शादी से पहले शरीर पर हल्दी का लेप लगाया जाता है यह सोराइसिस जैसे त्वचा रोगो से भी बचाव करती है हल्दी के प्रयोग से रक्त में मोजुद विषेले तत्व बहार निकलकर रक्त की सफाई होती है
हड्डी को मजबूत बनाए
हल्दी के प्रयोग से ग्लूकोस और कैल्सियम के स्तर को नियंत्रित किया जाता है जिससे हड्डी मजबूत होती है साथ ही गठिया के दर्द में भी राहत होती है
शुगर या मधुमेह में लाभकारी
हल्दी में मौजूद लाभकारी गुण के कारण यह इन्सुलिन कम करके शुगर या मधुमेह के रोगी फायदेमंद होती है
पाचन क्रिया को मजबूत बनाय
हल्दी हमारी पाचन क्रिया को मजबूत बनाती है जिससे हमारी इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत होती है साथ ही शरीर की सभी क्रिया भी नियंत्रित हो जाती है यह कब्ज , गैस की प्रॉब्लम को दूर है
महिलाओ के मासिक धर्म में लाभकारी
इसका सेवन महिलाओ के मासिक धर्म , सूजन , अत्यधिक रक्तस्राव या मुड़ स्विंग में लाभकारी होता है
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts please let me know