कब्ज को दूर करने के उपाय - kabj ko door karane ke upaay
मनुष्य को जीने के लिए भोजन जरूरी है क्योकि भोजन से हमे कार्य करने के ऊर्जा प्राप्त होती है जिसे हमारा शरीर भोजन से आवश्य्क मिनरल्स को ग्रहण करता है और अनावश्य्क पर्दार्थो को बहार मल-द्वार द्वारा निष्काषित करती है जिसे हम शौच के द्वारा बाहर निकाल देते है
कब्ज होने पर अनावश्य्क पर्दार्थो ( मल ) आसानी से बाहर नहीं निकाल पाते जिसके कारण पेट ठीक से साफ नहीं होता है पेट में भारीपन बना रहता है शौच करने में परेशानी होती है जिसके कारण पेट में ऐठन बनी रहती है भोजन से प्राप्त हुए मल को त्यागने में दिक्क्त होती है इससे शरीर में दूषित होने के कारण रोग उत्प्रन हो जाते है
कब्ज होने के कारण
- कब्ज होने के मुख्य कारण रेशेदार भोजन की कमी होती है जिससे शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाती है
- फाइबर की कमी के कारण भी कब्ज हो जाता है
- मैदे से बने भोजन व तले हुए भोजन के अधिक सेवन से भी पाचन क्रिया बिगड़ जाती है जिससे पेट सही से साफ नहीं हो पाता है और इसके कारणवंश कब्ज हो जाता है
- अधिक मसालेदार भोजन के सेवन से भी पाचन क्रिया ठीक से कार्य नहीं कर पाती और जिसके कारण कब्ज हो जाता है
- हमारे शरीर को नियमित क्रिया के लिए आवश्य्क मात्रा में तरल पर्दार्थ की जरूरत पड़ती है अर्थार्त तरल पर्दार्थ की कमी के कारण भी कब्ज हो जाता है
- चाय , कॉफी , तम्बाकू , सिगरेट , बीड़ी या नॉन वेज आदि का अधिक मात्रा में प्रयोग करने से भी मल त्यागने में दिक्क्त होती है
- ज्यादा मात्रा में भोजन करने से भी कब्ज हो जाता है
- लम्बे समय तक कब्ज होने के कारण बवासीर या भंगदर जैसी भयानक बीमारी का खतरा बढ़ता है
कब्ज को दूर करने के उपाय
मुनक्कों का सेवन
रात के समय 8-10 मुनक्कों को पानी में डालकर सुबह खाने से पाचन क्रिया मजबूत होती है जो कब्ज जो दूर करने में भी लाभकारी है
बेल के फल का सेवन
बेल के फल का सेवन हमारे शरीर को भरपूर ऊर्जा व पाचन क्रिया में सुधार करता है
जीरे व अजवाइन का उपयोग
हम जीरे व अजवाइन को बराबर मात्रा में लेकर हलकी आंच पर गर्म करके रख ले और डेली एक चमच्च जीरे व अजवाइन को एक गिलास पानी के साथ ले जो कब्ज में लाभकारी है
पालक है लाभकारी
कब्ज को दूर करने के लिए हरी सब्जी जैसे- पालक लाभकारी है पालक में पाये जाने वाले मिनरल्स व फाइबर पाचन क्रिया को मजबूत करने में लाभकारी है पालक का सेवन पेट को साफ करने में लाभकारी है
योगासन भी फायदेमंद
योगासन पाचन क्रिया को मजबूत करने में लाभकारी है हलासन , मयूरासन , धनुरासन , व्रजासन , आदि आसन पाचन क्रिया को मजबूत कर कब्ज के लिए लाभकारी है
सूर्य नमस्कार में किये जाने वाले सभी 12 आसन हमारे स्वास्थ्य को अच्छा करते है साथ ही पाचन क्रिया में भी लाभकारी होते है
हल्दी भी है लाभकारी
हल्दी का सेवन भी कब्ज में लाभकारी होता है ( इसे भी पढ़े-हल्दी के सेवन से होने वाले लाभ)
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts please let me know